Description
श्री रमण महर्षि ने अपनी शक्ति प्रकट की तथा अपने उपदेशों को व्यक्त करते हुए दिव्य जीवन जीया। उन्होंने मानव जाति के समक्ष यह प्रमाणित किया कि जीवन का एक अर्थ एवं उद्देश्य है। वह जीवन जिसके अंतर्गत अविनाशी सत् है, एक अनिर्वचनीय सौंदर्य है। एक पूर्ण शान्ति एवं आनन्द का जीवन, जो सभी जीवों के हृदय में है।
दक्षिण भारत स्थित आश्रम में, उनके जीवन काल में संसार भर से हज़ारों व्यक्ति आकर्षित हुए और अब उनसे भी अधिक संख्या में लोग उमड़ते हैं। उनके व्यक्तित्व के दिव्य आकर्षण की खोज, कालानुक्रम तस्वीरों, दुर्लभ फ़िल्म, साक्षात्कारों, वृत्तान्त एवं संगीत में कर सकते हैं।
यह दुर्लभ संग्रह दो वर्षों के अथक प्रयास का फल है जिसमें गहन शोध एवं श्रम द्वारा फ़िल्म की पुनः प्रतिष्ठा सम्भव हो सकी है।
इसमें देख सकते हैं कि महर्षि का जन्म कहाँ हुआ, किस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की तथा वह मकान जहाँ समय के कुछ क्षणों में, उनका जीवन पूरी तरह से रूपान्तरित हो गया था। तत्पश्चात महर्षि के शान्तिपूर्वक घर छोड़ने एवं पावन पर्वत अरुणाचल की यात्रा की घटना के साथ उड़ान भर सकते हैं। अपने पिता अरुणाचल के साथ आनन्दमय स्थित में खड़े महर्षि के साथ आप भी खड़े हो सकते हैं। उन अद्वितीय उपदेशों का श्रवण करें जो आत्मबोध का सीधा पथ प्रशस्त करते हैं।
टेलीविज़न एवं फ़िल्म जगत के राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त, नैसर्गिक विद्वान जान फ़िलन के वृत्तान्त वर्णन, जेम्स हार्टल के व्यावसायिक सम्पादन एवं वीडियोग्राफ़ी तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत कलाकारों के करतल ध्वनि से युक्त यह लघु चलचित्र संग्रह, उन सभी के हृदय में प्रेरणास्रोत सँजोए रखेगा जो जीवन के गहन अर्थ एवं उद्देश्य की खोज में हैं।